azadi ka amrit mahotsav

नगर निगम की साधारण बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 580 प्रस्तावों पर हुई चर्चा

Posted On: 27 Oct 2026 5:02PM
नगर निगम की साधारण बैठक का आयोजन मंगलवार को महापौर प्रवीण पोपली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त सी जयाश्रद्धा, विभिन्न वार्डों के पार्षद व अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।   बैठक में शहर के सर्वांगीण विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़े कुल 580 प्रस्तावों की सारणी सदन के समक्ष रखी गई।  इनमें नगर निगम से संबंधित 305 प्रस्ताव, जन स्वास्थ्य विभाग के 67 प्रस्ताव, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 47 प्रस्ताव, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के 44 प्रस्ताव, लोक निर्माण विभाग के 17 प्रस्ताव, महिला एवं बाल विकास विभाग के 14 प्रस्ताव, वन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के 11-11 प्रस्ताव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के 8 प्रस्ताव, नेशनल हाईवे के 7 प्रस्ताव, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के 7 प्रस्ताव, पुलिस विभाग के विभिन्न थानों के 18 प्रस्ताव, शिक्षा, रोजगार व अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के 4-4 प्रस्ताव, मार्केट कमेटी 3 के प्रस्ताव, सिंचाई एवं कल्याण विभाग के 2-2 प्रस्ताव, हरियाणा रोडवेज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व सहकारिता समिति का 1-1 प्रस्ताव शामिल थे।  बैठक में महापौर प्रवीण पोपली ने जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। महापौर एवं जिला नगर आयुक्त ने पार्षदों द्वारा उठाए गए मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ वेद प्रकाश बेनीवाल, डॉ प्रदीप हुड्डïा, कुलभूषण बंसल, जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





 

*****

 


(Release ID: 9945)