सभी ग्राम पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करें अधिकारी : रविन्द्र जागलान
- बल्लभगढ़ में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा बैठक आयोजित, गांवों को स्वच्छ बनाने पर मंथन
Posted On:
27 Oct 2026 5:02PM
फरीदाबाद, 27 अक्टूबर।
राज्य स्तरीय टास्क फोर्स, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, हरियाणा के वाईस चैयरमेन रविन्द्र जागलान द्वारा खण्ड कार्यालय बल्लभगढ में संबिधत विभाग के अधिकारियों के साथ गत दिवस स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में उन्होने कहा कि सभी ग्राम पंचायतो में ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चत की जाए ताकि सभी गांव साफ-सुथरे दिखाई दे। इस कार्य में गावं के युवाओं के युवा ग्रुपो को स्वच्छता के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए जागरुक करने के साथ-साथ प्रोत्साहित भी किया जाए।
इस अवसर पर उन्होने एस.डी.ओ., पंचायती राज को निर्देशित किया कि वह ग्रे-वाटर मैनेजेमेंट के तहत तैयार किए जा रहे तालाबो के पानी रि-यूज के मॉडल तैयार करें एवं इन तालाबो में मत्सय विभाग मछली पालन के लिए ग्राम पंचायतों को मोर्टीवेट करे ताकि ग्राम पंचायतो में आय के साधनो में वृद्धि हो सके। स्वास्थय विभाग मेडिकल वैस्ट के उचित प्रबंधन की व्यवस्था एवं उसका रिकार्ड मैनटेन करे। कृषि विभाग किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करें, महिला एवं बाल विकास विभाग खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के साथ सम्नव्य स्थापित करते हुए सभी आगंनवाडी केन्द्रो पर शौचालय की व्यवस्था तथा उनका रख-रखाव सुनिश्चत करें।
इस अवसर बल्लभगढ़ खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंशू डागर, फरीदाबाद खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रियंका, तिगांव खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी आरती, एस.डी.ओ. पंचायती राज विभाग विक्की, उपेन्द्र सिहं डी.पी.एम स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं अन्य संबधित विभागो के अधिकारी / कर्मचारी भी मुख्य रुप से मौजूद रहे।
*****
(Release ID: 9947)