हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्तरा व सदस्य दीप भाटिया ने विभिन्न बिन्दुओं पर उपायुक्त सतबीर सिंह तथा पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित से किया विचार-विमर्श
- न्यायमूर्ति ललित बत्तरा व दीप भाटिया ने मानवाधिकारों के संदर्भ में दी हिदायतें
- बैठक में सड़क किनारे अवैध ढाबों व सड़क पर वाहन पार्क करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की दी गई हिदायतें
- न्यायमूर्ति ललित बत्तरा व दीप भाटिया ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के साथ जिला में कानून व्यवस्था पर की विस्तार से चर्चा
रोहतक, 27 अक्टूबरः हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्तरा तथा आयोग के सदस्य दीप भाटिया ने उपायुक्त सतबीर ंिसंह तथा पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित के साथ जिला में कानून व्यवस्था तथा अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया तथा आवश्यक हिदायतें दी।
न्यायमूर्ति ललित बत्तरा व सदस्य दीप भाटिया स्थानीय सुनारिया पीटीसी में उपायुक्त सतबीर ंिसंह तथा पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित के साथ बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर रहे थे। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्तरा व सदस्य दीप भाटिया ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मानवाधिकारों के संदर्भ में आवश्यक हिदायतें तैयार की गई हैं। उन्होंने इन हिदायतों के संदर्भ में बैठक में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने पारलैंगिक या ट्रांसजैंडर तथा बच्चों के भीख मांगने की प्रवृत्ति पर भी चर्चा की।
आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्तरा व सदस्य दीप भाटिया ने उपायुक्त सतबीर सिंह तथा पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित के साथ जिला से गुजरने वाली सड़कों के किनारे संचालित किए जा रहे अवैध ढाबों पर बातचीत के संदर्भ में कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध ढाबों का संज्ञान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक इत्यादि वाहन खडे़ न होने दिया जाए, क्योकि सर्दी के मौसम में धुंध की वजह से सड़क दुघर्टनाओं का अंदेशा हो सकता है।
न्यायमूर्ति ललित बत्तरा व दीप भाटिया ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित किए जा रहे रैन बसेरा के संदर्भ में कहा कि रेलवे स्टेशन पर बनाए गए रैन बसेरा तक जरूरतमंदों को ले जाने के लिए की गई बस की व्यवस्था सराहनीय है। उन्होंने उपायुक्त सतबीर ंिसंह तथा पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित के साथ जिला में कानून व्यवस्था के संदर्भ में विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार, आयोग के सहायक कुलसचिव डॉ पुनीत अरोड़ा एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो-005 से 007
*****