azadi ka amrit mahotsav

बाल महोत्सव के पांचवें दिन एकल नृत्य प्रतियोगिता में लगभग 316 विद्यार्थियों ने लिया भाग

Posted On: 27 Oct 2026 4:19PM


जींद, 27 अक्टूबर। जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकियत चहल ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार जिला मे जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन में 30 अक्टूबर तक जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी मे मंगलवार को उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद की प्रधान डॉ. वैशाली शर्मा के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय बाल महोत्सव के पांचवें दिन एकल नृत्य प्रतियोगिता (ग्रुप-1 एवं ग्रुप-2) का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के करीब 70 स्कूलों के लगभग 316 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकीयत चहल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना, उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना है। उन्होंने साथ आए अध्यापकों एवं अभिभावकों को भी बच्चों को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों में प्रतियोगिताओं को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकीयत चहल ने सभी स्कूली बच्चों को आगामी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। परिषद का प्रयास है कि बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर अवसर प्रदान किए जाएं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बाल भवन, जींद की ओर से भेजा जाएगा। वहीं, जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को जिला स्तरीय बाल दिवस समारोह में उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद, जींद की प्रधान डॉ. वैशाली शर्मा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को एकल नृत्य प्रतियोगिता के तृतीय एवं चतुर्थ समूह तथा समूह नृत्य प्रतियोगिता के प्रथम समूह का आयोजन किया जाएगा।
आज आयोजित प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. सुमिता आशरी, जयवीर ढांढा एवं प्रोफेसर शर्मिला ने निभाई। इस अवसर पर राकेश राणा, कशिश सिंगला, विनोद कुमार, आशीष, आजीवन सदस्य प्रदीप शर्मा तथा सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

 

*****

 


(Release ID: 9991)